QUICK FACTS: OCTOBER 2008 : 48229 people received medical care in 93 camps 171 cataract surgeries were performed and 924 HIV patients were given medicines for opportunistic infections with food supplements and counseling. 889 Eye glasses distributed for the needy.*** 60718 people viewed the Jesus film in 256 shows *** 110 families have joined the refugee camp for Orissa Persecution Victims *** 20300 people benefited through 63fresh water bore wells *** 38683 people responded to our programs through calls, letters, email and SMS <> ताजा समाचार: आगस्त 2008 : 28322 लोगों ने सी.बी.एन के कार्यक्रमों के विषय में फोन, पत्रों, इ-मेल और एस.एम.एस के द्वारा सम्पर्क किया था। *** 46727 लोगों ने जीसस फिल्म शो को देखा था *** 48956 लोगों ने स्वास्थ्य सहायता प्राप्त की जो 93 स्वास्थ्य शिविरों द्वारा प्रदान की गई थी। उसकी सहायता सूची इस प्रकार है :189 मोतियाबिन्द को ऑपरेशन किए गए थे। 1104 लोगों को एच.आई.वी. के रोग की दवाएँ दी गई थीं। इसके साथ उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सह सलाह भी प्रदान की गई थी। 1882 ज़रूरतमन्द लोगों को नज़र के चश्में प्रदान किए गए थे। ** * 13400 लोगों नें 23 ताज़े पानी के बोर-वेल की सहायता से शुद्ध जल की आशीष पाई थी। ** * बोर वेल की सहायता के कारण 67 लोगों ने जीवन में उद्धार प्राप्त किया था। *** 6368 लोगों ने वेब पर सम्पर्क किया था ( सॉफ्टवेअर की किसी समस्या के कारण हम केवल शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक का व्यौरा ले सके थे) ा
Welcome to CBN India Website   
   

Ek Nayee Zindagi

यहुन्ना 10 अध्याय के 10 पद में लिखा है, “मैं इस लिए जगत में आया कि वे जीवन पाएँ और बहुतायत से पाएँ।”

जीवन में अनेक बार हम कठिनाईयों से केवल एक हाथ की दूरी पर खड़े होते हैं और वह कठिनाइयाँ हमें बुहत ही बड़ी और गम्भीर नज़र आती हैं। कहीं भी कोई आशा की किरण दिखाई नहीं देती है। ऐसे समय में उस समस्या का हल खोजते-खोजते हम अपना अस्तित्व ही खो देते हैं। फिर अन्त में हम केवल शान्ति ही की खोज में लग जाते हैं।

हमने बाइबल में पढ़ा है कि यीशु मसीह इस संसार में इसलिए आया कि हमें बहुतायत का जीवन दे। पर ज़रा क्षण भर के लिए इस बात पर विचार करें, क्या जीवन सचमुच में समस्याओँ से भरा है ? क्या आप समझते हैं कि परमेश्वर सच में हमें सम्पूर्णता देना चाहता है ?

यीशु के साथ हम न केवल उत्साह और शान्ति पाते है, वरण हम जीवन की समस्याओं के विरूद्ध युद्ध करना भी सीखते हैं, कि किस प्रकार अपनी समस्याओं पर विजय पा सकें।

मित्रो, सदा स्मरण रखें जब आप ऊँचे पर है तब आप यीशु के पास हैं। परन्तु जब आप बोझ से नीचे दबे होते हैं तब यीशु आपके साथ होता है। क्योंकि वह इस संसार में इस लिए आया था कि वह आप को भरपूर जीवन दे सके। एक नई ज़िन्दगी दे सके।

एक नई ज़िन्दगी का अर्थ है, एक दम नया जीवन। सो एक नई ज़िन्दगी कार्यक्रम अपने नाम पर खरा है क्योंकि वह उन्ही गवाहियों को प्रस्तुत करता है जिन का जीवन परेशानियों को पार करके नया बन गया है। इस कार्यक्रम ने वास्तव में अनेक जीवनों को बदल डाला है। यह कार्यक्रम 29 सितम्बर को स्टार उत्सव पर और 23 अकतूबर को सब टी.वी पर प्रसारित करना आरम्भ किया था। इस कार्यक्रम में प्रसारित कथाएँ उत्साह वर्धक होती हैं और लोगों के जीवन के अनुभवों तथा आदर्शों पर आधारित होती हैं। यह कार्यक्रम सी.बी.एन की ज़रूरतमंदों के लिए की गई मानवीय सहायता को भी प्रदर्शित करता है जो अनेक जीवनों के निर्माण में सहायक है।

इस कार्यक्रम में आत्मविभोर करने वाले मसीही गीत भी गाए जाते हैं जो मसीही गायक ही प्रस्तुत करते हैं। जिनका आनन्द आप भी उठा सकते हैं। इस कार्यक्रम के सेट का निर्माण

करने में श्री अशोक कुमार का बड़ा हाथ है। वे मानवीय आर्ट के निर्देशक हैं और नन्दी अवॉर्ड के विजेता भी है। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम को संगीत से सुन्दर बनाया है श्री आइज़क थौमस कोट्टुपल्लीने, जिन्होंने इस कार्यक्रम के टाईटल गीत के ट्रैक को निबद्द किया है। हमारे इस कार्यक्रम का आनन्द उठाएँ प्रतिदिन सवेरे 7.30 बजे सब टी.वी. पर और देखकर प्रतिदिन आशीष पाएँ।

मिलिए हमारे कार्यक्रम के प्रस्तुतकरता से

ये हैं अकाश राय जिन्हें एक ही धुन है – लोगों को परमेश्वर का वचन सिखाने की। वर्ष 2000 में इन्होंने वर्ड ऑफ लाइफ़ बाइबल स्कूल इलाहबाद से पवित्र वचन बाइबल की शिक्षा प्राप्त की थी। परमेश्वर ने उनके मन में एक ही इच्छा उत्पन्न की कि वह परमेश्वर का वचन ले कर उन लोगों तक जाए जो उसके अदभुत सत्य से परिचित नहीं हैं। उन्होंने वर्ड ऑफ़ लाइफ़ मिनि्स्ट्री/

उल्फ़ एकमैन मिनिस्ट्रीस में 5 वर्ष तक सेवा की। वहाँ पर उनके काँधों पर विभिन्न उत्तरदायित्व थे जो उन्होंने सफ़लता पूर्वक निभाए जैसे शिक्षक, अनुवादक, डीन, संचालक तथा कार्यालय पंजिका के स्तर पर भी बखूबी काम किया था। 2005 में उन्होंने इस सेविकाई से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि परमेश्वर की अगुवायी उसे पास्टर बनने के लिए आग़ाज कर रही थी। सो वे फ़ाउँटेन फ़्लो चर्च सैंटर में सहायक पास्टर के रूप में कार्य करने लगे। वहाँ पर उनका विशेष कार्य था प्रार्थना करने वाले झुण्ड की देखभाल करना तथा बाइबल शिक्षा विभाग का संचालन करना। आज अक्षय राय सी.बी.एन के साथ पूरे समय व्यस्थ हो कर कार्यरत हैं। यहाँ पर भी उन्हें एक ही धुन है, प्रभु यीशु के लिए आत्माएँ बचाने की। उन्हें सब को एक ही बात सिखानी है कि आप किस प्रकार भरपूर और संतुष्ट मसीही जीवन जी सकते हैं। अक्षय राय की दो प्यारी सी बेटियाँ है, तेहरा और याशा। उनकी पत्नी भी सेविकाई में रत हैं। वे गली के बच्चों के बीच कार्य करती हैं। उनकी सेवा है कि इन ग़रीब बच्चों को  आवश्यक्ता अनुसार भोजन तथा कपड़े उपलब्ध कराना। अक्षय राय का पूरा परिवार कह सकता है जैसा यहोशु के 24 अध्याय के 15 पद में लिखा है,”मैं और मेरा परिवार तो परमेश्वर की सेवा करेगा।”



Click here to tip a friend about this page!

© 2008 CBN INDIA
Plot # 1186, Road # 45, Jubliee Hills
Hyderabad, Andhrapradesh, India
Ph: +91-40-30710000, Fax: +91-40-23541233