FLASH NEWS: June 2010 : 21,112 people were touched through the ministry of our counseling center via inbound and outbound phone calls, letters, emails, and SMS *** 40765 people viewed the Jesus film 106 shows in Villages across rural India. *** 16269 people received medical care in 51 medical camps. 570 cataract and 2 cleft/palate surgeries were performed. 519 pairs of eye glasses were distributed to the deserving people. 1574 HIV patients were given medicines for opportunistic infections with food supplements and counseling *** 50 people gave their lives to Jesus Christ through Health Care Evangelism *** 7500 people benefited through 25 “potable water” bore wells in the villages across India *** 20688 people visited our websites <<>> ताजा समाचार: जून 2010: 16,269 लोगों ने 51 स्वस्थ्य शिविरों के द्वारा 570 मोतिया बिन्द के ऑपरेशन किए थे। 519 ज़रूरतमन्द लोगों को नज़र के चश्में प्रदान किए थे। 2 लोगो की क्लेफ्ट लिप चिकित्सा किया गया हैं *** 1574 एच.अइ.वि जरुरतमन्द लोगों को पोषण आहार दिया गाया है। 7500 लोगों ने ओ.बी.आई. द्वारा खोदे गए 25 बोर वेल से स्वच्छ पानी की सुविधा पाई थी। *** 21,112 लोगों ने पत्रों, फोन, ई-मेल और एस.एम.एस के द्वारा हम से समपर्क किया था। *** 40765 लोगों को 106 शोज जीसस फिल्म दर्शाया गया है। 20,688 लोगों ने वेबसाईट्स देखा हैं।
Welcome to CBN India Website   
   

OBI Changing Lives

आँध्र प्रदेश के लोगों में आशीष बाँटने का स्रोत यह कार्यक्रम सी0 बी0 एन0 ने दक्षिण भारत के लोगों में आशा का सन्देश बाँटने के लिए आरम्भ किया था। निरीक्षण का अर्थ है आशा। यह कार्यक्रम वर्ष 2000 से प्रसारित होना आरम्भ हुआ था। यह एक बहुत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है। आँध्र प्रदेश के  अनेक लोग इस कार्यक्रम के द्वारा अपने आप को पहचान पाए हैं, क्यों यह कार्यक्रम बहुत ही सजीव है और लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ जाता है। अब वे अपनी समस्याओं को समझ कर उनका समाधान यीशु की सहायता से स्वयं ही निकाल लेते हैं। 30 मिनट का यह कार्यक्रम मुख्य रूप से जीवन की विभिन्न समस्याओं पर आधारित होता है जिसमें उन समस्याओं के समाधानों को भी स्पष्ट किया जाता है। यह कार्यक्रम भी 4 भागों में विभाजित है।

प्रजा वानी (वोक्स पॉप) कार्यक्रम के इस भाग में जीवन के हर क्षेत्र तथा हर आयु के लोगों को अपनी भावनाओं को प्रकट करने का अवसर दिया जाता है।

माँ निरीक्षणा (हमारी आशा) यह उन सामान्य लोगों के जीवन की समस्याओं का प्रदर्शन करता है, जो उनके जीवन से बहुत बड़ी हैं परन्तु यीशु की सामर्थ से वे किस प्रकार उन का सामना कर पाते हैं।

चोयूथा (जीवनों को छूना) यह अदभुत कार्य सी0 बी0 एन की ऑपरेशन ब्लेसिंग संस्था का कार्य है। ओ0 बी0 आई0 वह संस्था है जिसका मानवीय हाथ सदा सहायता के लिए बढ़ा रहता है।  यह मुख्य रूप से संस्था के उन कार्यों को प्रकट करता है, जो वह प्रभु के प्रेम के साथ भारत और उसके पड़ोसी देशो में करती है। प्रार्थना और जीवन समर्पण भी इस कार्यक्रम का एक भाग है। इसके अतिरिक्त अन्त में लोकप्रिय मसीही गायकों के विडियो भी कार्यक्रम में सममिलित होते है।

निरीक्षणा हर रविवार शाम 5.30 बजे टी0 वी0 पर प्रसारित किया जाता है। यह एक लोकप्रिय समाचार का चैनल भी है। यह लोगों का लोकप्रिय कार्यक्रम है और लोग उसकी बहुत प्रशंसा करते हैं।

प्रस्तुतकर्ता

इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता एडवर्ड विलियम – सन 2000 से एडवर्ड विलियम कुनतम नरीक्षणा के प्रस्तुतकर्ता हैं। वह यूनियन ऑफ़ इवैन्जिलिकल स्टूडेन्ट्स ऑफ़ इन्डिया में विद्यार्थी सलाहकार के पद पर कार्य करते हैं। वह 2006 तक आँध्र प्रदेश के राजकीय सचिव भी रह चुके हैं। अब वह एस0 ए0 आई0 ए0 सी0 एस0 बैंगलोर में थियालोजी में एम0 ए0 कर रहे हैं। उनकी पत्नी क्रिस्टी भी उनके साथ थियौलोजी का कोर्स कर रही हैं उनकी दोनों बेटीयाँ बैंगलोर में पढ़ रही हैं। एडवर्ड ने लाखों तेलेगु दर्शकों तक यीशु का सुसमाचार पहुँचाया है।



Click here to tip a friend about this page!

© 2009 CBN INDIA
Plot # 1186, Road # 45, Jubliee Hills
Hyderabad, Andhrapradesh, India
Ph: +91-40-30710000, Fax: +91-40-23541233

(copy 2)

-->