तिरुप्पुमुनै
तिरुप्पुमुनै का अर्थ है, “परिवर्तन का समय।” यह कार्यक्रम तमिल दर्शकों को समर्पित है। तमिल जन जाति एक ऐसी जाति है जिसे अपनी भाषा पर बहुत अभिमान है। 30 मिनट का यह कार्यक्रम अनेक दुखी और टूटे हृदयों तक यीशु का प्रेम और सुसमाचार पहुँचाता है। वह आशाहीन लोगों को आशा प्रदान करता है। हर कार्यक्रम प्रतिदिन की समस्याओं को जैसे आत्महत्या, विवाह, बिमारी तथा जिन के जीवन में अनेक समस्याएँ एक साथ गुथीं हुई है, नाटकीय रूप से प्रस्तुत करता है। सो कुल मिला कर यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक तथा शिक्षाप्रद है।
इस कार्यक्रम के भी विभाग हैं।
मक्कल कुराल
यह वह मंच है जहाँ पर सामान्य व्यक्ति अपने विचारों को निडर होकर व्यक्त कर सकता है। विशेषकर उस दिन की समस्या के विषय में जिस पर उस दिन का कार्यक्रम आधारित था।
नाम तिरुप्पुमुनै
यह विशेष समय होता है गवाहियों का, जहाँ लोग अपनी समस्याओँ तथा परेशानियों के विषय में बताते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि किस प्रकार यीशु की सामर्थ और अनुग्रह उनके जीवन में कार्य करता है और उन्हें विजयी बनाता है।
अनबु कुरांगल
इस समय में सी.बी.एन की ऑपरेशन ब्लेसिंग इन्डिया संस्था के सहायक हाथों की कहानी का वर्णन किया जाता है, कि किस प्रकार ओ.बी.आई. अपने कार्यों को सम्पन्न करती है और सहायता प्रदान करके जीवनों में परिवर्तन लाती है। यह कार्यक्रम भी प्रार्थना, जीवन समर्पण की बुलाहट तथा मसीही गीत संगीत के साथ समाप्त किया जाता है।
अब तिरुप्पुमुनै के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता हैं राज डिजिटल प्लस् पर हर शनिवार शाम 7.00 बजे और हर रविवार शाम 8.00 बजे.
Click here to tip a friend about this page!




