सी.बी.एन. का मिशन और झुण्ड
क्या आप एक बड़ी सेविकाई करने की इच्छा रखते हैं? क्या आप मसीह के लिए कुछ करना चाहते हैं?
सी.बी.एन.संस्था में हम सब मिल कर समर्पित करें कि अपनी सेविकाई द्वारा यीशु मसीह की छाप छोड़ सकें। इस कार्य को करने के लिए हम लोगों को ढूँढ रहे हैं। वे जो सर्वश्रेष्ठ हैं, विश्वसनीय हैं और नई तकनीक से परिपूर्ण हैं। अगर में यह सब गुण पाए जाते हैं, तो आइए हमारे साथ हाथ मिलाइएँ और इस संसार पर यीशु की छाप लगा दें।
सी.बी.एन. पिछले 40 वर्षों से मसीही प्रचार की एक बुलन्द आवाज़ है। मसीही प्रचार के क्षेत्र में हमारे सहायक हाथ भी हैं, जो दीन दुखियों तथा ज़रूरतमन्दों को भोजन खिलाते हैं और कपड़े पहनाते हैं। जो केवल भारत ही में नहीं वरण संसार के अन्य देशों में भी कार्य कर रहे है। यह सब कुछ सीबी.एन. के सौजन्य से सम्भव हुआ है। सी.बी.एन. के लिए कार्य करना नौकरी से कुछ अधिक है। वह तो एक महान लक्ष्य है। उसके लिए कार्य करना एक चुनौती है, एक मिशन है, व्यवसायिक रूप से भी और आत्मिक दृष्टिकोण से भी। सी.बी.एन. प्रतिभाशाली लोगों को अपने मिशन के लिए ढूँढता है, जो जीवन में कुछ छाप छोड़ना चाहते हैं। अगर आप में परमेश्वर के लिए कुछ करने की धुन है तो हमें लिखें।
सी.बी.एन. के विश्वास के तथ्य और कथन
सी.बी.एन. का विश्वास है कि बाइबल में जो कुछ लिखा है वह परमेश्वर की प्रेरणा से लिखा गया है, जो कभी गलत नहीं हो सकता है, पूरे अधिकार से मसीही विश्वास और सिद्धांतो पर आधारित है।
हम विश्वास करते हैं कि केवल एक ही परमेश्वर है जो प्रकट रूप से तीन रूप में पाया जाता है, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा।
हम विश्वास करते है कि मनुष्य की रचना परमेश्वर के स्वरूप में की गई थी। परन्तु पाप के कारण उसने अपने उस रूप को खो दिया इस कारण अब वह अपने को बचाने में असहाय है।
हम विश्वास करते हैं कि मनुष्य की आशा अब इसी बात पर आधारित है कि वह यीशु मसीह पर विश्वास करे। उस मसीह पर जो कुंवारी स्त्री से जन्मा था और जो परमेश्वर का पुत्र है, और जो क्रूस पर मारा गया कि मानव जाति के पापों की सज़ा को अपने ऊपर ले सके। वह तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठा था जिससे जो कोई उस पर विश्वास लाए वह भी उस के लहु के द्वारा मोक्ष को प्राप्त करे।
हम विश्वास करते हैं कि यीशु मसीह एक बार फिर से इस पृथ्वी पर महिमा और सामर्थ के साथ आएँगे।
हम विश्वास करते हैं कि पवित्र आत्मा उन लोगों में वास करती है जिन्होंने यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लिया है। जिससे वे एक पवित्र और सच्चा जीवन जी सकें।
हम विश्वास करते हैं चर्च मसीह का बदन है और वह उन सब से मिल कर बना है जो मसीह पर विश्वास करते हैं और जो अपने अन्दर पवित्र आत्मा के कारण नए बना दिए गए है। मसीही चर्च का मुख्य कार्य है, सारे संसार में मसीह के सुसमाचार का प्रचार करना तथा लोगों का पालन पोषण करके मसीह का चेला बनाना।
Click here to tip a friend about this page!

