निरीक्षणा - यह तेलुगु टी.वी. कार्यक्रम
सी.बी.एन. के द्वारा नीरक्षणा का प्रसारण सन 2000 में शुरू किया गया था। इसका लक्ष्य था कि आँन्ध्र प्रदेश में एक आशा की किरण लाना। यह कार्यक्रम वहाँ के सभी स्तर के लोगों में बहुत ही लोकप्रिय है क्यों कि उसमें दिखाई गवाहियाँ उन्हें अपनी परेशानियों पर यीशु विश्वास की सामर्थ के द्वारा विजय पाने के लिए उत्साहित करती हैं। सी.बी.एन. के सहायक हाथों के साथ उन्होंने परमेश्वर के प्रेमी हाथों को अपनी ओर बढ़ते हुए देखा है। जो केवल उनकी ही नहीं वरण आस-पास के देशों में भी सहायता प्रदान करते हैं। इस कार्यकम में सड़क पर चलने वाले व्यक्ति को भी अवसर दिया जाता है कि वह अपनी विचार धारा को प्रकट कर सके। इस कार्यक्रम का एक भाग प्रयास करता है कि जीवन के हर क्षेत्र के तथा हर आयु के लोगों के विषय में बात करे। अन्त में एक प्रार्थना तथा परमेश्वर की वेदी पर आने की बुलाहट भी इस कार्यक्रम का अंश है। और सब से आखिर में सुसमचार से सम्बन्धित संगीत तथा विडियो जो मसीही लोगों ने तैयार किए हैं दिखाए जाते हैं।
निरक्षणा वह संदेश देती है जो आशा देती है, और यीशु की सच्चाई से परिचित कराती है कि यीशु जीवनों में अदभुत कार्य करता है। निरक्षणा के द्वारा की गई प्रार्थना के द्वारा अनेक चमत्कार भी देखने को मिले हैं।
निरक्षणा के प्रस्तुतकर्ता
एडवर्ड विसियम
एडवर्ड विलियम सन 200 से नीरक्षणा के प्रस्तुतकर्ता रहे हैं। इन सालों में उन्होंने लाखों लोगों के दिलों को यीशु के सुसमाचार के द्वारा छुआ है। इस कारण वे एक प्रसिद्ध और जाने माने वक्ता का सम्मान पा रहे हैं।
वह यूनियन ऑफ़ इवान्जलिकल स्टूडैन्टस संस्था में एक युवा सलाहकार के रूप में काम करते हैं। 2006 में आँध्र प्रदेश के राज्य के सचिव रह चुके हैं। अब वह एस.आई.ए.सी. एस बैंगलोर में एक और डिग्री प्राप्त कर रहे है, थिऔलोजी में एम.ए, की। उनकी पत्नी क्रिस्टी भी एस.आई.ए.सी.एक की विद्यार्थी है। उनकी दो बेटीयाँ हैं शैरॉन और रूत जो बैंगलोर के स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
थेजो जीवनी जीवनी
एक मिशनरी परिवार में पली बढ़ी, थेजो जीवनी जीवनी यीशु मसीह के बलिदान के विषय में जो उन्होंने क्रूस पर दिया था सीखते हुए बढ़ रही थी। जब वह दसवीं कक्षा में ही थी तब उसने तीन दिल के एक शिविर में भाग लिया था जो सी.ई.एफ अर्थात चाइल्ड इवैंजलिकल फेलोशिप ने आयोजित किया था। वहाँ पर उसने यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर के अपना जीवन यीशु की सेविकाई के लिए समर्पित कर दिया था। थेजो जीवनी की भूमिका टी.वी. के कार्यक्रम नीकक्षणा में सहायक प्रस्तुतकर्ता की है। यही वह सही कदम है जो उसने उठाया है जिसके द्वारा वह यीशु का सुसमाचार बहुतों से साथ बाँट सके।
आज वह ह अविनाशिलिंगम यूनिवर्सिटी फॉर वुमन्स कोइमबटूर से फूड सर्विस मैनेजमेन्ट और डायटिक्स में एस.ए. का कोर्स कर रही है।
इस सप्ताह निरीक्षणा में
जेकब और शीला
बैंगलौर में कैरिगमा कॉफी हाउस का नाम सभी युवा जानते हैं। पर बहुत कम लोग इसके पीछे छिपी कहानी को जानते हैं कि जेकब और शीला आईज़क ने उसे किस बात से उत्साहित हो कर इसे शुरू किया...
हेमा जॉन - सच्चा ऊंचा नाम
हेमा जॉन एक प्रतिभाशाली गायिका थी जिस को कई प्रसिद्ध पार्श्व गायकों ने जैसे के.ए. जेसुदास और गंगाई अमरान हैं अपने साथ गाने के लिए निमन्त्रण दिया था एक ऐसी प्रतिभा जो फिल्मी दुनियाँ से सम्बन्ध नहीं रखती थी उसके लिए सन 1980 में यह...
अधिक निरीक्षणा से
बैंगलौर में कैरिगमा कॉफी हाउस का नाम सभी युवा जानते हैं। पर बहुत कम लोग इसके पीछे छिपी कहानी को जानते हैं कि जेकब और शीला आईज़क ने उसे किस बात से उत्साहित हो कर इसे शुरू किया...
हेमा जॉन एक प्रतिभाशाली गायिका थी जिस को कई प्रसिद्ध पार्श्व गायकों ने जैसे के.ए. जेसुदास और गंगाई अमरान हैं अपने साथ गाने के लिए निमन्त्रण दिया था एक ऐसी प्रतिभा जो फिल्मी दुनियाँ से सम्बन्ध नहीं रखती थी उसके लिए सन 1980 में यह...




