जीवन जल कार्यक्रम
पानी के बिना जीवन के विषय में सोचा भी नहीं जा सकता है। इस मूल आवश्यक्ता को पूरा करने के लिए करोड़ों लोग घंटों संघर्ष करते है कि किसी प्रकार कुछ बर्तन पानी भर सकें। पुरुषों को कई मूल्यवान घंटे इस कार्य को करने में बिताने पड़ते हैं, वह समय जिसे वह एक अच्छी कमाई करने के लिए प्रयोग कर सकते थे। महिलाएँ भी मीलों दूर अपने बच्चों को गोद में उठाए पानी भरने जाती है चाहे कितनी भी कठिन राह क्यों न हो। बच्चों को भी अपनी शिक्षा के सपनों की आशा तोड़नी पड़ती थी क्योंकि उन्हें भी पानी भरने जाना पड़ता था।
यू.एन. की रिपोर्ट के अनुसार 95 लाख लोगों के पास साफ पानी नहीं पहुँचता है। हज़ारों गावों में दो मील दूर तक पानी नहीं मिलता है। भारत के गाँव में रहने वाले गन्दे पानी से ही सन्तुष्ट होकर रह जाते हैं। चाहे वे कुएँ, झीलें, नदिएँ और तालाब हों। ये ही पेचिश, टायफायड, और खूनी पेचिश जैसे रोग जो भारी मात्रा में बच्चों और बूढ़ों की मृत्यु का कारण हैं। भारत में हर साल गन्दा पानी पीने के कारण लगभग 10 लाख बच्चे मारे जाते हैं।
साफ पानी लोगों तक पहुँचाने की चुनौती को ले कर लिविंग वॉटर संस्था और ओ.बी.आई. ने मिल कर एक नया प्रौजेक्ट शुरू किया जिसका नाम था लिविंग वॉटर प्रौजेक्ट। आज तक जिन राज्यों में लिविंग वॉटर संस्था कार्यशील है, उनके नाम हैं आन्ध्रा प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट, कर्नाटका, तमिल नाडु, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, और केरला। फिर भी, यह हमारे कार्य क्षेत्र का एक छोटा सा भाग है जो हज़ारों लोगों तक साफ पानी पहुँचाने के लिए हम ने अब तक किया है जिससे लोगों की साफ पीने के पानी की आवश्यक्ता को पूरा कर सकें।
ओ.बी.आई. नें एक-एक कर के अनेक गाँवों लिविंग वॉटर प्रौजेक्ट के द्वारा सारे भारत में 5369 बोर वेल खोदे हैं जो 31 दिसंबर 2009 तक 17,80,800 से भी अधिक लोगों के लिए हितकारी सिद्ध हुए हैं।
Sombhai
An elderly woman lives a lonely and miserable life as there was no one to take care of her...
Anitha - Jaalna
Bachao! Bachao!!...a 14-year-old young school girl was screaming for help as she fell into the open well while fetching water...
इन्द्रजीत
इन्द्रजीत कौर का दिल बल्लियों उछल रहा था जह उसने उस हैण्ड पम्प को देखा था जो उसके गाँव में बिलकुल उसके घर के पास लगाया गया...
Anitha and Aatma Rao
Anitha and Aatma Rao belong to Tai Bai Thanda 10 Km away from Mukehd in Maharastra state.
मत्था बाई
हौनवाडाज़ महाराष्ट्र के नानदेद ज़िले में मुखेद से 7 किलो मीटर दूर गाँव है जहाँ पर 1000 लोग रहते हैं। यहाँ उसके नाम के सम्बन्ध में एक लोक कथा बहुत ही प्रचलित है।......
मल्लम्मा राजापेटा
राजापेटा एक अच्छा बड़ा गाँव हैं जो आँध्र प्रदेश के नालगौंडा ज़िले में आता है। यहाँ पर एक हिस्सा लोगों का जो लगभग 200 है कचरे में से सामान बीनते हैं और उसे कबाड़ी को बेच कर कमाई करते...
लक्ष्मी धन्तापल्ली
लक्ष्मी धन्तापल्ली की रहने वाली है। यह गाँव आँध्र प्रदेश के मेधक ज़िले में शिवमपेट से 22 कि.मी. दूर स्थित है। यहाँ के हर गाँवाले की कमाई लगभग 2 हज़ार रुपये है।...



